फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation started against surgeon in bribery case

रिश्वत लेने वाले सर्जन के खिलाफ जांच शुरू

Mon, 30 Aug 2021 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against surgeon in bribery case
29 जुलाई को प्रकाशित खबर। - फोटो : FARRUKHABAD
रिश्वत प्रकरण में सर्जन के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति से पांच हजार रुपये लेकर महिला के हार्निया का ऑपरेशन करने के मामले में लोहिया अस्पताल के सर्जन के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी ने पीड़िता और शिकायतकर्ता पति के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी से न्याय न मिलने की आशंका जताते हुए उसने सीएमओ को पत्र देकर अपने स्तर से जांच कराने की मांग की है।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव मधवापुर निवासी ताराशंकर त्रिपाठी ने 26 जुलाई को लोहिया पुरुष अस्पताल के सर्जन इमरान अली से पत्नी देवकी का हार्निया का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेेशन से पहले पांच हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने गरीबी की बात कहकर रुपये देने में असमर्थता जताई, तो सर्जन ने कानपुर रेफर करने की धमकी दे दी थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने फतेहगढ़ में रह रहे गांव के ही अपने दोस्त से रुपये उधार लेकर डॉक्टर के सामने ही उनके साथ रह रहे युवक को दे दिए थे। इसके तुरंत बाद ऑपरेशन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अमर उजाला में 29 जुलाई के अंक में ‘लोहिया में रुपये लेकर डॉक्टर पर ऑपरेशन करने का आरोप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सीएमएस से भी की थी।
जांच आर्थो सर्जन डॉ. वीके दुबे को सौंप दी गई। वीके दुबे ने 16 अगस्त को ताराशंकर के बयान दर्ज किए। इसमें उसने ऑपरेशन के नाम पर पांच हजार रुपये वसूल किए जाने की बात कही। पीड़ित जांच अधिकारी के रुख से असंतुष्ट दिखा।

शिकायतकर्ता ताराशंकर ने सीएमओ कार्यालय में एक पत्र रिसीव कराया। इसमें कहा कि लोहिया अस्पताल के जांच अधिकारी से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। इस गंभीर मामले की जांच अपने स्तर से कराने के साथ आरोपी डॉक्टर पर शीघ्र कार्रवाई कराएं। ताकि अन्य मरीजों के साथ भी न्याय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed