फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   interdistrict

अंतरजनपदीय वाहन चोर के गैंग के चार शातिर गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
interdistrict
फर्रुखाबाद। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के मास्टरमाइंड समेत चार शातिरों को पकड़ा है। गैंग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें, एक स्कूटी व तीन बाइकों की चेचिस के अलावा भारी मात्रा में हेडलाइटें, बाइकें काटने के औजार व महंगे पार्ट्स बरामद किए है। आरोपियों ने जिले से चार व अन्य स्थानों से बीस वाहन चोरी करने की बात स्वीकारी है। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को को सूचना मिली कि वाहन चोरों का गैंग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। आननफानन पुलिस की दो टीमों ने बढ़पुर मंदिर के पास से जनपद कन्नौज थाना व कस्बा विशुनगढ़ निवासी अर्जुन उर्फ अखिलेश, हुश्न अहमद उर्फ लालू, छिबरामऊ विशुनगढ़ रोड निवासी महेश पाल, थाना मेरापुर गांव हिरन खुदा निवासी प्रेम सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें, एक स्कूटी, तीन बाइकों के चेसिस, मोटर साइकिल के पार्ट्स, 16 बाइकों की हेडलाइट, बाइकों को काटने के औजार बरामद किए। एसपी ने बताया कि अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का शातिर अर्जुन व प्रेम सिंह बाइकें चुराने का काम करते थे। हुुश्न अहमद उर्फ लालू चोरी की बाइकों को काटता था। महेश पाल बाइकों के पार्ट्स को महंगे दामों में बेचने का काम करता था। इन लोगों ने जनपद से चार बाइकें चोरी की थीं। जोकि बरामद कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कुल बीस बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर गैंग चार्ट खोला जाएगा। इनकी संपत्ति का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने दोनों टीमों को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप व प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली मौजूद रहे।

मास्टरमाइंड अर्जुन के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे
वाहन चोर के गैंग लीडर अर्जुन उर्फ अखिलेश के खिलाफ जनपद कन्नौज, मैनपुरी सहित फर्रुखाबाद में 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जानलेवा हमला, चोरी, गैंगस्टर के मुकदमे शामिल हैं। पकड़े गए प्रेम सिंह, हुश्न अहमद उर्फ लालू, महेश पाल के खिलाफ जनपद में पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed