फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inter-district transfers will be counseling for two days

अंतर जनपदीय तबादले को दो दिन होगी काउंसलिंग

Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Inter-district transfers will be counseling for two days
अंतर जनपदीय तबादले को करीब पांच सौ शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन सभी शिक्षकों की काउंसलिंग तीन व चार फरवरी को बीएसए कार्यालय में होगी। इसका आदेश बीएसए ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले को शासन ने आनलाइन आवेदन मांगे थे। 28 जनवरी तक करीब पांच सौ शिक्षकों ने आनलाइन आवेदन कर पत्रावली बीएसए कार्यालय में सत्यापन को जमा की है। इन सभी शिक्षकों की काउंसलिंग कराने की बीएसए दीवान सिंह ने तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को बढ़पुर, नवाबगंज, कायमगंज, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र व नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के जिन शिक्षकों ने अंतरजनपदीय तबादले को आवेदन कर पत्रावली जमा की है उनकी काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को मोहम्मदाबाद, राजेपुर व कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के जिन शिक्षकों ने आवेदन किया है उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित ब्लाक क्षत्र के बीईओ, लिपिक व दो सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed