फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions for better cleaning at Idgahs

Farrukhabad News: ईदगाहों पर बेहतर सफाई कराने के निर्देश

Wed, 28 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 28 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Instructions for better cleaning at Idgahs
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ने बकरीद के त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की। इसमें उन्होंने प्रतिबंधित पशु व खुले में कुर्बानी न करने के आदेश दिए। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाहों पर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पीस कमेटी बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बकरीद को देखते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईदगाहों पर बेहतर सफाई कराई जाए। आगामी सभी त्योहारों पर बिजली व पेयजल आपूर्ति बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। कहा कि शहर के रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में नाली खोदाई के दौरान निकलने वाले मलबे को तत्काल हटाया जाए। मुस्लिम मोहल्लों व क्षेत्रों में कम से कम दो बार कूड़ेदानों की सफाई कराई जाए। कहीं भी किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होगी और न ही खुले स्थान पर कुर्बानी होगी, इसकी विशेष निगरानी की जाए। सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। इससे जनसामान्य को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी संजय कुमार, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, धर्म गुरु, संभ्रांत नागरिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed