{"_id":"6692cb99e876d88f210a7024","slug":"inspector-misbehaved-with-accountant-protested-at-the-gate-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103437-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंस्पेक्टर ने लेखपाल से की अभद्रता, गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंस्पेक्टर ने लेखपाल से की अभद्रता, गेट पर दिया धरना
Sun, 14 Jul 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना समाधान दिवस में आई एक शिकायत की जांच के बाद शाम को रिपोर्ट करने थाने पहुंचे दो लेखपालों से इंस्पेक्टर ने अभद्रता कर दी। पीड़ित लेखपालों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने थाना गेट पर धरना दे दिया।
शनिवार दोपहर थाना दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण करके लेखपाल संजय कुमार और विकास दीक्षित शाम को कादरीगेट थाने पहुंचे। वह बाइक खड़ी करके कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय एक सिपाही ने बाइक हटाने को कहा। उन्होंने हस्ताक्षर करके हटाने की बात कही। तभी पहुंचे इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बाइक का चालान करने की धमकी दी।
थाने में अभद्रता की जानकारी लेखपालों ने संगठन पदाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी, जिला सचिव प्रवीन दुबे, सदर तहसील अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सचिव अभय त्रिवेदी, अजीत दुबे, विवेक पांडेय आदि लेखपाल थाने पहुंचे। पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर से बात की, तो उन्होंने तवज्जो नहीं दी। गुस्साए लेखपालों ने नारेबाजी कर थाना गेट पर धरना दे दिया।
विज्ञापन
लेखपालों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने लेखपालों की बात सुनी। लेखपाल संघ के जिला सचिव प्रवीन दुबे ने बताया कि इंस्पेक्टर ने माफी मांग ली है। इसके बाद मामला शांत हो गया। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने लेखपालों से कुछ गलत नहीं कहा। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक में आवाज भी रिकार्ड होती है। मामला खत्म हो गया है।