{"_id":"633c73f8757e242e23354c2d","slug":"inspector-line-spot-on-leaving-tobacco-laden-dcm-farrukhabad-news-knp7216995171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ई-वे-बिल की तंबाकू लदी डीसीएम छोड़ने पर दरोगा नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ई-वे-बिल की तंबाकू लदी डीसीएम छोड़ने पर दरोगा नपे
विज्ञापन
कायमगंज। बिना ई-वे-बिल के पकड़ी गई तंबाकू लदी डीसीएम छोड़ने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने देर रात कोतवाली के दरोगा अभय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस की लापरवाही से जीएसटी विभाग को टैक्स का बड़ा नुकसान हुआ है।
गांव विराहिमपुर के पास पुलिस ने रविवार सुबह तंबाकू लदी डीसीएम पकड़ ली थी। पुलिस ने चालक से माल के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका था। इस पर डीसीएम को मंडी समिति में लाकर खड़ा कर दिया गया था। डीसीएम पूरे दिन मंडी समिति में खड़ी रही।
इस मामले में सीओ सोहराब आलम के निर्देश के बावजूद जीएसटी विभाग को सूचना नहीं दी गई। हालांकि जीएसटी विभाग अन्य स्रोतों से सूचना थी। इसके बाद संबंधित व्यापारी ने रविवार शाम 6:35 बजे पर मंडी समिति से गेट पास बनवा लिया और ई-वे-बिल भी बना लिया।
विज्ञापन
देर शाम दरोगा अभय प्रताप सिंह ने डीसीएम को छोड़ दिया। इससे जीएसटी विभाग को काफी चूना लगा। बिना बिल के पकड़े गए माल का विभाग करीब जुर्माने की 10 लाख रकम वसूल करता।
सोमवार देर शाम यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा गया। जांच में दरोगा अभय प्रताप सिंह की लापरवाही पाई गई।
इस पर एसपी ने रात में ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बिना ई-वे-बिल डीसीएम पकड़कर छोड़ने में दरोगा अभय प्रताप सिंह ने लापरवाही बरती है। इससे दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जीएसटी विभाग ने शुरू की जांच
रविवार को पुलिस द्वारा बिना ई-वे-बिल डीसीएम पकड़े जाने के बाद जीएसटी के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों जीएसटी की एसटीएफ ने छापा मार कार्रवाई में बड़ी कर चोरी पकड़ी थी। दो फर्जी फर्म से माल सप्लाई का भंडाफोड़ किया था। इससे जाहिर है कि अब बिना बिल के ही तंबाकू सप्लाई की जाने लगी है। जीएसटी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।