फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspector is running rampant with the bike stolen four years ago.

Farrukhabad News: चार वर्ष पहले चोरी गई बाइक से फर्राटा भर रहे दरोगा जी

Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
inspector is running rampant with the bike stolen four years ago.
फर्रुखाबाद। चार वर्ष पहले चोरी हुई बाइक से कमालगंज के दरोगा काफी समय से फर्राटा भर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दरोगा के बाइक चलाते व पीड़ित की फरियाद के वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना के मजरा मदायन निवासी राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें बताया कि 15 नवंबर 2019 को लोहिया महिला अस्पताल के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने बाइक नहीं बरामद होने पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। राघवेंद्र को जानकारी हुई कमालगंज थाने में तैनात दरोगा कैलाश बाबू उसकी चोरी की मोटर साइकिल काफी समय से चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर दरोगा के बाइक चलाते हुए वीडियो भी वायरल हो गए। जानकारी होने पर राघवेंद्र ने अपने परिचित को भेजकर थाने में खड़ी बाइक को दिखवाया। पंजीयन प्रमाण पत्र और बाइक का चेसिस नंबर एक होने पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो छोड़ो नंबर भी नहीं पड़ा है। पुलिस प्रतिदिन वाहन चेकिंग कर आम जनता को यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाती है, खुद पर कोई नियम लागू नहीं करती है। दरोगा कैलाश बाबू ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने थाने पहुंचकर दरोगा से मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि विगत 3 जून को यह बाइक महरूपुर रावी में लावारिस हालत में खड़ी पाई गई थी। थाने में स्थान न होने के कारण उसे खुदागंज चौकी पर खड़ा करा दिया गया था। थाने में सफाई होने के बाद चौकी से बाइक को थाने मंगवाकर खड़ी करवा दिया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed