{"_id":"64822950b25bf0ec90051975","slug":"inspector-gave-clean-chit-to-sdm-sadar-farrukhabad-news-c-12-knp1001-277195-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दरोगा ने एसडीम सदर को दी क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दरोगा ने एसडीम सदर को दी क्लीनचिट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सरकारी आवास में एसडीएम ने निजी सामान लगाया था। वह आवास खाली करते समय वॉश बेसिन, बिजली व जल आपूर्ति की फिटिंग उखाड़ कर ले गए थे। दरोगा ने जांच में एसडीएम सदर को क्लीन चिट देकर शिकायतकर्ता के आरोपों का खंडन किया है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली में एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह के खिलाफ चोरी करने का प्रार्थना पत्र दिया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि बोर्ड के सरकारी आवास को खाली करते समय एसडीएम सदर कमोड, वॉश बेसिन, पानी की फिटिंग व बिजली बोर्ड सहित ईंटें तक उखाड़कर ले गए।
इसकी जांच दरोगा सुरेश कुमार को दी गई। दरोगा ने जांच के दौरान पाया कि एसडीएम सदर को जब आवास आवंटित हुआ था। तब वहां पर कमोड, वॉश बेसिन, बिजली व पानी की फिटिंग नहीं थी। एसडीएम सदर ने सभी सामान लगवाया था। आवास खाली करते समय लगवाया गया निजी सामान वह अपने साथ लेकर चले गए। शिकायतकर्ता कर्नल रवींद्र सिंह के लगाए आरोप जांच में निराधार पाए गए।
विज्ञापन
इस संबंध में कर्नल रवींद्र कुमार ने बताया कि पुराना सामान जो आवास में लगा था। वह भी मौके पर नहीं मिला। किसी गवाह के दरोगा ने बयान नहीं दर्ज किए। जिला प्रशासन के अधिकारियों के दबाव में दरोगा ने पक्षपात कर जांच की है। इस संबंध में वह विधिक कार्रवाई करेंगे।