फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector assaulted, policeman's uniform torn

Farrukhabad News: इंस्पेक्टर से मारपीट, सिपाही की वर्दी फाड़ी

Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inspector assaulted, policeman's uniform torn
फर्रुखाबाद। कारों की टक्कर के बाद बीडीओ के पुत्र और पूर्व सैनिक के परिवार में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे इंस्पेक्टर से भी मारपीट हुई और सिपाही की वर्दी फट गई। पुलिस ने पूर्व फौजी व सैनिक, उसके पुत्र सहित चार का शांतिभंग में चालान कर दिया। बीडीओ के पुत्र ने पूर्व फौजी सहित 17 लोगों के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गीतापुरम निवासी बीडीओ निरंजन त्रिवेदी का पुत्र उत्कर्ष त्रिवेदी मंगलवार शाम कार से जय नारायण वर्मा रोड से जा रहा था। जेएनवी रोड शिवनगर निवासी पूर्व फौजी राम प्रताप अपने सैनिक पुत्र नीतेश राठौर, सिंधू राठौर उर्फ सुसलेंद्र, पत्नी आशा देवी व पुत्री आरती के साथ कार से डिनर करने जा रहे थे। रास्ते में दोनों कार टकराने से साइड का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

इस पर उत्कर्ष का राम प्रताप से विवाद हो गया। गालीगलौज के बीच मारपीट होने लगी। उत्कर्ष ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। राम प्रताप व उनके पुत्र पिस्टल छीनने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह, हमराह शशिकांत पांडेय जीप से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बीच बचाव का प्रयास किया तो राम प्रताप व उनके पुत्रों ने मारपीट शुरू कर दी। इंस्पेक्टर को बचाने में हमराह सिपाही शशिकांत की वर्दी फाड़कर गालीगलौज कर धमकी दी।
सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राम प्रताप, उसके पुत्र नीतेश राठौर, सिंधू राठौर उर्फ सुसलेंद्र व रामनेश को पकड़ लिया। पुलिस ने उत्कर्ष सहित राम प्रताप व नीतेश का रात में लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
सिपाही शशिकांत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व फौजी रामप्रताप सिंह, नीतेश राठौर, सिंधु राठौर, रामनेश, आशा देवी, आरती देवी व 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ इंस्पेक्टर से मारपीट सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह व सिपााही शशिकांत पांडेय ने लोहिया में मेडिकल कराया। रात को एएसपी डॉ. संजय कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। रात में उत्कर्ष की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व फौजी राम प्रताप सहित 17 लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूर्व फौजी रामप्रताप, नीतेश राठौर, सिंधु राठौर, रामनरेश का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि चारों लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed