{"_id":"64f8d2d6cf87cfd70b082364","slug":"inspector-accused-of-molesting-a-minor-and-making-obscene-videos-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-2656-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दरोगा पर नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दरोगा पर नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दरोगा पर नाबालिग से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप ग्रामीण ने लगाया है। दरोगा सहित सात के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दायर की है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अंकुर, गांव निवासी मोहित, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी पवित्र, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी श्यामू, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी आदेश, जनपद हरदोई थाना मल्लावां गांव अलापुर निवासी रवि व शमसाबाद थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार के खिलाफ अर्जी दायर की है।
इसमें बताया कि वह पत्नी के साथ नाेएडा में मजदूरी करता है। घर में 15 वर्ष की पुत्री दादी के साथ रहती है। गांव का अंकुर नोएडा में पड़ोस में रहता है। वह पुत्री से बात करता था। 30 अगस्त को गांव के मोहित ने पुत्री को बुलाया और अंकुर की भेजी मिठाई खिलाई। पुत्री के बेहोश हो जाने कार में बैठाकर नोएडा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने पुत्री को खोज लिया। पुत्री ने कई स्थानों पर दुष्कर्म करने की बात बताई। पुलिस ने शालू, अंकुर व श्यामू को पकड़ लिया। बाद में छोड़ दिया। पुत्री को दरोगा कोर्ट में बयान कराने के लिए ले गए। जहां कार में पुत्री से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बना लिया। पुत्र को हवालात में बंद कर पुत्री को धमकाकर बयान करवा दिए। पुत्री का मेडिकल भी नहीं करवाया। कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से आख्या मांगी है।