{"_id":"5dde82158ebc3e54d76d5e25","slug":"inspaction-farrukhabad-news-knp528466286","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने जिला व सेंट्रल जेल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने जिला व सेंट्रल जेल में मारा छापा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ जिला व सेंट्रल जेल में छापा मारा। दोनों ही जेलों में डीएम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश दिए। जिला जेल में नाले की समस्या का शीघ्र ही निराकरण कराने का भरोसा दिया। कैदियों व बंदियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। इसको लेकर डीएम ने जेल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड सिटी सर्किल के सभी थानेदारों व चौकी इंचार्जों व लाइन से फोर्स के साथ फतेहगढ़ स्थित जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने पुरुष व महिला बैरक की सघन तलाशी कराई। पुरुष बंदियों की बैरक में पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। अस्पताल व मेस का भी निरीक्षण किया गया। वहां सफाई व्यवस्था सही रखने के आदेश दिए गए।
जिला जेल के पास बह रहे नाले की समस्या के बारे में वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने डीएम को बताई। इस पर डीएम ने नाले की समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया। इसके बाद सभी अधिकारी फोर्स के साथ फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने चले गए। वहां भी डीएम ने सघन चेकिंग कराई पर कुछ भी नहीं मिला। सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर एसपी ने वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी से बता की और रात व दिन में ड्यूटी पर आने वाले होमगार्डों के बारे में जानकारी की। जेल में व्यवस्था सही मिलने पर दोनों ही अधिकारियों ने जेल प्रशासन की प्रशंसा की।