फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent drowned in the Ganges due to slipping while feeding fish

Farrukhabad News: मछलियों को दाना खिलाते पैर फिसलने से मासूम गंगा में डूबा

Wed, 09 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Innocent drowned in the Ganges due to slipping while feeding fish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी से उफन रही गंगा में मछलियों को दाना खिलाते वक्त मासूम का पैर फिसल गया। कुछ पल में ही मासूम आंखों से ओझल हो गया। परिजन चीख-पुकार मचाते रहे। आसपास के गोताखोरों ने छलांग लगाई, मगर 24 घंटे बाद भी मशक्कत बेकार साबित हुई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कादरीगेट थाने के अमेठी कोहना मौनी आश्रम के पास निवासी गोविंद अपने चार साल के पुत्र चंदन के साथ मंगलवार शाम साढ़े चार बजे पांचाल घाट पर गए थे। वह मछलियों को दाना खिला रहे थे। उसी समय चंदन ने भी मछलियों को दाना फेंकने लगा। मछलियों को उछलकर खाने से मस्त होकर अचानक उसका पैर फिसला गया।
विज्ञापन

कुछ ही पल में गंगा की तेज धार में लापता हो गया। गोविंद की चीख-पुकार पर कुछ दूर स्थित गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की अगुवाई में देर रात के बाद बुधवार सुबह से ही मासूम की खोजबीन होती रही, मगर 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि मासूम को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed