फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Injured ARP ran after the attacker till the main gate

Farrukhabad News: मुख्य गेट तक हमलावर के पीछे भागे घायल एआरपी

Thu, 01 Aug 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Injured ARP ran after the attacker till the main gate
कमालगंज। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठकर बातचीत करने के दौरान महिला के भेष में आए हमलावर ने एआरपी विश्राम सिंह के गोली मारी और भाग खड़ा हुआ। इस पर साथी एआरपी सुरजीत, प्रवीन व फूल सिंह हमलावर के पीछे भागे। घायल विश्राम सिंह भी चिल्लाते हुए कार्यालय से मुख्य गेट तक भागते हुए गए। गेट के पास वह गिर पड़े। इसके बाद साथी एआरपी घायल को निजी वाहन से आसपास ले गए।
विज्ञापन


बीईओ के केबिन में एआरपी विश्राम सिंह को गोली मारकर भागे हमलावर को पकड़ने के लिए कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवि व सौरभ उसके पीछे दौड़ पड़े। ब्लॉक कार्यालय के पास से गुजरी गली में पीछा करते समय हमलावर ने कर्मचारियों पर दो तमंचे तान दिए। इस पर दोनों कर्मचारी लौट आए। कार्यालय आकर कर्मचारी ने साथियों को बताया कि हमलावर के पास दो शस्त्र थे। बुधवार दोपहर हुई घटना के बाद सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हमलावर के भागने वाले रास्ते पर लगे एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें हमलावर भागते हुए दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शास्त्री नगर, गांधी नगर मोहल्ले में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस की कई टीमें आरोपी की पकड़ में लगी हुई है।
विज्ञापन


घटना के समय बोर्ड से निकला था सीसीटीवी कैमरे का प्लग
कमालगंज। ब्लाॅक संसाधन केंद्र के परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसी कक्ष में कैमरे का डीवीआर लगा है। बुधवार दोपहर एआरपी विश्राम सिंह पर हुए जानलेवा हमले की घटना के समय बिजली बोर्ड से सीसीटीवी कैमरे के पावर सप्लाई का प्लग निकला था। इससे सभी कैमरे बंद थे। एक कर्मचारी ने बताया कि परिसर के कैमरे कई दिनों से बंद हैं। बाहर की ओर लगा कैमरा चोरी हो चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ रहीं घटनाएं
थाने से चंद कदम की दूरी पर बीआरसी कमालगंज में दिनदहाड़े हुए गोली कांड को लेकर शिक्षकों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि शिक्षक पर हमले के लिए पुलिस की लचर व्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने हमलावर को शीघ्र पकड़ कर जेल भेजने की मांग की। कहा कि जल्द ही दोषी पकड़ा नहीं जाता तो प्राथमिक शिक्षक संघ अग्रिम रणनीति पर विचार करेगा। पुलिस की निष्क्रियता से ही घटनाएं हो रही हैं। कायमगंज के दर्जनों स्कूलों में छह-सात बार चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी कार्यवाही न होने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed