{"_id":"60f2f0c70c0bbd4d4978e861","slug":"inhumanity-case-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता: फर्रूखाबाद में पानी का मोटर हुआ चोरी तो दबंगों ने दो ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता: फर्रूखाबाद में पानी का मोटर हुआ चोरी तो दबंगों ने दो ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एक आरोपी पकड़ में आ गया। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मोटर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रूखाबाद के राजेपुर में पखवाड़े भर पहले दुकान के पास मोटर चोरी होने पर दबंगों ने दो ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा। मुर्गा बनाने व मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक ग्रामीण की कस्बे में ही पेंट की दुकान है। ग्रामीण की दुकान के पास लगी मोटर चोरी हो गई थी। ग्रामीण ने इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीण व उसके दबंग भाइयों ने गांव के ही रामलाल व छुन्ना को शनिवार को पकड़ लिया।
दोनों को सुनसान स्थान पर ले जाकर दबंगों ने मोटर चोरी करने का आरोप लगाकर मुर्गा बनाया और डंडों से मारपीट की। मौके पर एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की और एसओ देवेश कुमार को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एक आरोपी पकड़ में आ गया। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मोटर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।