{"_id":"6560ea418ad6f8d34e0cef9d","slug":"india-alliance-stood-against-hindu-sakshi-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-5440-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू के विरोध में खड़ा हुआ इंडिया गठबंधन : साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू के विरोध में खड़ा हुआ इंडिया गठबंधन : साक्षी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में एक शादी समारोह में आए उन्नाव सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
कहा कि गठबंधन हिंदू धर्म के विरोध में खड़ा है। इस गठबंधन के पास देश के विकास का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने का एजेंडा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के मस्तिष्क का इलाज करा लेना चाहिए, नहीं तो सपा को साफ करने के लिए वह पर्याप्त हैं।
ब्लाॅक कमालगंज क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई में अरविंद राजपूत की पुत्री के विवाह समारोह में आए सांसद साक्षी महाराज पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि मैं इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहता हूं। जिसके तार-तार होने की शुरूआत हो गई है। इंडिया गठबंधन में वे नेता इकट्ठे हुए हैं, जिनका जेल इंतजार कर रही है।
इनके पास न कोई नेता है और न ही नीति व एजेंडा। अगर कोई एजेंडा है तो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को हटाने का। प्रधानमंत्री को क्यों हटाया जाए, इसका उत्तर भी नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे कहते हैं कि मोदी आ गए तो सनातन धर्म मजबूत हो जाएगा। स्टेन हिंदू धर्म को डेंगू बताकर इसे खत्म करने की बात कहते हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामायण के पन्ने फाड़ते हैं। देखा जाए तो हिंदू के विरोध में इंडिया गठबंधन खड़ा हुआ है। इंडिया गठबंधन सिर्फ नाटक है, जो देखने में अच्छा लगता है।
विज्ञापन
2024 लोकसभा चुनाव तक इस तरह के कई गठबंधन बनेंगे। मथुरा में अब विकास की बारी है, जो तेजी से शुरू होगा। मथुरा में अगर किसी को इंच दो इंच जमीन लेनी है तो ले लो, नहीं तो वहां का कायाकल्प शुरू होने वाला है।