{"_id":"617c1c800f08be4205789e17","slug":"indecent-remarks-against-india-on-pakistan-victory-in-farrukhabad-sedition-case-filed-against-yout","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद में युवक ने पाकिस्तान की जीत पर भारत के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद में युवक ने पाकिस्तान की जीत पर भारत के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
Fri, 29 Oct 2021 09:38 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:38 PM IST
सार
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी अरमान पर आरोप है कि उसने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत पर भारत के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
विस्तार
फर्रूखाबाद के जहानगंज में क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर भारत के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर एक युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
कमालगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी अरमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पाकिस्तान व भारत के क्रिकेट मैच हुआ था। भारत की हार व पाकिस्तान की जीत पर अरमान ने भारत के लिए फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसे समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया और क्षेत्र में अशांति होने की आशंका है।
विज्ञापन
एसओ देवेश कुमार ने बताया कि अरमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।