{"_id":"68efebe125a63510ff03d394","slug":"indecent-behavior-with-the-weighing-officer-who-went-to-investigate-the-complaint-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107678-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिकायत की जांच करने गईं बांट माप अधिकारी से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिकायत की जांच करने गईं बांट माप अधिकारी से अभद्रता
Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्डधारकों को कम राशन देने की आईजीआरएस शिकायत की कोटेदार के यहां जांच करने पहुंची बांट माप अधिकारी से कोटेदार ने अभद्रता कर दी।
उनकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव और कादरीगेट थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पूर्ति विभाग के कर्मियों ने अपनी देखरेख में वितरण कराया।
शहर के मोहल्ला बिर्राबाग में एक कोटेदार की मृत्यु के बाद राशन कोटा प्रांशु गुप्ता की दुकान पर अटैच कर दिया गया था। कुछ लोगों ने वितरण में घटतौली करने की आईजीआरआस पर शिकायत की।
इसी की जांच करने बांट माप अधिकारी मीनू तिवारी मंगलवार दोपहर पहुंचीं थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच करने पहुंची बांट माप अधिकारी से कुछ कहासुनी हो गई थी। अधिकारी से वार्ता करके आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)