फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Income tax officer dies after being hit by train

Farrukhabad News: इनकम टैक्स ऑफिसर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 11 Jun 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Income tax officer dies after being hit by train
शमसाबाद। दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक आईएएस की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी सुमित यादव (26) दिल्ली में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह आईएएस की तैयारी भी कर रहा था। रविवार को सुमित यादव की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

पिता सुरेश यादव, मां सिम्मी यादव, भाई रजत यादव सूचना पर बेहाल हो गए। परिवार के लोग रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रजत यादव ब्लॉक में जेई के पद पर तैनात हैं। ताऊ के पुत्र विवेक यादव ने बताया कि सुमित दिल्ली में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर नौकरी कर रहा था। उसका सपना आईएएस बनने का था। इसके चलते वहीं तैयारी भी कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से सुमित की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सुमित पढ़ने में बहुत तेज था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed