फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Including five sick from eating mutton couple

मटन खाने से दंपति समेत पांच बीमार

Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Including five sick from eating mutton couple
लोहिया अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई शिवानी। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। बकरा का मांस खाने से दंपति समेत परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव अर्जुन नगला निवासी हरीशचंद्र जाटव के घर पर शुक्रवार की दोपहर बकरा का मांस बना था। परिवार के लोगों ने मांस और मक्का की रोटी खाई थी। इसके बाद रात को भी सभी लोगों ने बचा हुआ मीट खाया।
विज्ञापन


सुबह हरीशचंद्र और परिवार के अन्य लोग सोकर नहीं उठे तो हरीशचंद्र की बहन राममूर्ति उन्हें जगाने गई। सभी लोग बेहोश लेटे थे। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर एंबुलेंस से हरीशचंद्र, इनकी पत्नी मीरा देवी, बेटी शिवानी, विवाहिता बेटी नीतू और दामाद अनिल कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वायजनिंग होने के कारण इन लोगों की तबियत खराब हो गई। हालांकि अब सभी की हालत में सुधार है। शिवानी ने बताया कि रात को सभी ने बकरे का मीट खाया।

इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह जब वह लोग उठे तो अपने को अस्पताल में पाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed