फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In undisciplined workers, officers uncontroled

अनुशासनहीन हुए कार्यकर्ता, अफसर बेलगाम

Tue, 27 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 27 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
In undisciplined workers, officers uncontroled
सूबे के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं
विज्ञापन
के साथ ही अफसरों को भी चेतावनी दी। भरे मंच से कहा कि कार्यकर्ता अनुशासनहीन हो गए हैं तो अफसर बेलगाम। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हद में रहने की नसीहत देते हुए अफसरों की खींचाई की। कहा कि लेखपाल, तहसीलदार बिना पैसे के काम नहीं करते हैं। कार्यकर्ता भी गड़बड़ी करवाते हैं। वह दि डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की सालाना सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जो भी अफसर वसूली करते हैं, कार्यकर्ता उनकी लिस्ट तैयार करें। सड़क, नहर में घटिया काम हो तो सूचना दें। कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हाेंने डीएम एनकेएस चौहान से रूबरू होते हुए कहा कि अधिकारियाें को समझा दें। लेखपाल , तहसीलदार व नायब तहसीलदार बिना पैसे के काम नहीं करते हैं। यह प्रवृत्ति बदलवाएं। उन्हाेंने कार्यकर्ताआें से कहा कि, आप लोग भी गड़बड़ी करवाते हैं। अपने आप को बदलें।

सहकारिता व पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियाें के कारण यूरिया की कमी हुई है। केंद्र ने खाद के आयात पर सब्सिडी नहीं दी। इससे संकट बढ़ा। सूबे की सरकार ने खुद सब्सिडी देने को कहा। तब जाकर प्लांट चालू हुआ। अगले सप्ताह से फूलपुर प्लंाट पर दो लाख मीट्रिक टन खाद ज्यादा बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा

कि इस साल तहसीलाें को एक-एक लाख रुपया अलाव के लिए दिया गया। दवाई, पढ़ाई व सिंचाई मुफ्त की।  यहां सपा जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री व अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव, बैंक अध्यक्ष सुधीर यादव, बैंक सचिव सुनील चंद्र श्रीवास्तव,

विनय कुमार, चंद्रपाल यादव, दलगंजन सिंह यादव, अनार सिंह यादव, डा. जितेंद्र यादव, तेजवीर सिंह, अनुघोष प्रताप सिंह, बाबा रामप्रकाश यादव, शैलेंद्र राठौर बबल, अनुराग पाल, दिगंबर सिंह यादव, विश्वास गुप्ता, रमला राठौर, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि मौजूद रहे।

हाथ उठे और पास हो गए प्रस्ताव
दि डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की सामान्य निकाय की साधारण सभा की वार्षिक बैठक मंगलवार को बैंक परिसर में हुई। पांच मिनट से भी कम समय में छह प्रस्ताव पास हो गए। बैंक के लिए 400 करोड़ रुपये के उत्तरदायित्व की मांग की गई। इसे भी पास कर दिया गया। आयोजन स्थल पर सहकारी किसान भवन का भी उन्हाेंने शिलान्यास किया।

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। उनके प्रस्तावाें को पास कहने पर सामने बैठे सदस्य हाथ उठाकर स्वीकृति देते रहे। बैठक में पिछली बैठक 21 दिसंबर 2013 की कार्र्यवाही की पुष्टि की गई। वर्ष 2014-2015 व 2015-2016 के लिए प्रस्तावित क्रियाकलापाें पर स्वीकृति हुई। वर्ष 2014-2015 व वर्ष 2015-2016 के लिए बैंक की अधिकतम उधार ग्रहण क्षमता 400 करोड़ रुपये तय की गई।

इस वर्ष  बैंक ने 400 करोड़  रुपये का करोबार किया है।  डेढ़ सौ करोड़ रुपये की खाद बांटी गई। बैंक डेढ़ करोड़ रुपया सालाना टैक्स अदा कर रही है। इस टैक्स माफी के लिए बैंक की ओर से केंद्र सरकार को चिट्ठी भेजी गई है। कन्नौज व फर्रुखाबाद जिले में बैंक की19 शाखाएं व 118 समितियां काम कर रही हैं। पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव  ने कहा कि कोऑपरेटिव फेडरेशन चालू करवाया जाए।

बैंक 3 रु पया सैकड़ा पर लोन देती है। न्याय पंचायत स्तर तक सहकारी गोदाम हैं। उन्हाेंने कहा कि सहकारी बैंकें  लाभ नहीं कमाती हैं। पूर्व विधायक महरम सिंह ने कहा कि सहकारिता बड़ा आंदोलन है। इसे आगे बढ़ाया जाए। जिला सहकारी बैंक एटा के चेयरमैन कैलाश यादव ने कहा कि सहकारिता से सभी की मदद होती है। यहां डीएम एनकेएस चौहान, एसपी विजय यादव, सीडीओ एसएन शुक्ला, पीडी डा.डीआर विश्वकर्मा, एआर कोआपरेटिव संतोष यादव, डीडी कृ षि एके सिंह, बीएसए योगराज सिंह, इफको मे क्षेत्रीय अधिकारी राजवीर सिंह, एडीसीओ शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

सत्ता के गुरूर में तार-तार हुआ अनुशासन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित कोआपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में अनुशासन तार-तार नजर आया। सपाइयों पर सत्ता का गुरूर इस कदर परवान चढ़ा कि  बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गिरते-गिरते बचे।

इतना ही नहीं यहां बदइंतजामी का आलम यह था कि कैबिनेट मंत्री की चेतावनी भी नाकाफी साबित हुई। उन्होंने भरे मंच से कार्यकर्ताओं को हद में रहने की नसीहत दी, लेकिन पार्टी नेताओं ने उनकी एक न सुनी। गुस्से में जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से निकालने की कह गए। फिर भी कोई सुनने को तैयार नहीं था।

शिवपाल सिंह यादव का हेलीकाप्टर मेडिकल कालेज में उतरा। यहां उनके  स्वागत को दौड़े नेताओँ में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस बीच कई लोग नीचे गिर पड़े। कैबिनेट मंत्री को चेहरा दिखाने की होड़ में मंत्री को भी धक्के लगे तो वे खफा हो गए और उन्हाेंने जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव को बुला लिया। उनसे अनुशासन में न रहने वालाें को पार्टी से निकाल देने का फरमान सुनाया।

इसी बीच कुछ सपाई डीएम व सीओ सिटी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिए। यहां से किसी तरह कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो बैंक में घुसने के समय फिर धक्का मुक्की हुई। कई नेताआें को बैंक में घुसने नहीं दिया गया। इस पर एक बार फिर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। दीप प्रज्जवलन के दौरान भगदड़ की नौबत बनीं तो एसपी विजय यादव खुद मंच पर मोर्चा संभालने लगे,

लेकिन बात नहीं बनी। शिवपाल के भाषण के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह बिफर गए। वह आरोप लगाने लगे कि नदौरा गांव में अभी भी जमीन अवैध कब्जे से मुक्त नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। शिवपाल ने कहा कि वह अधिकारियों से बात करेंगे, इसके बाद भी दलगंजन का विरोध जारी रहा। इस पर मंत्री जल्द भाषण खत्म कर मंच पर बैठ गए।

मंच से शिवपाल के उतरते ही फिर से अफरातफरी मच गई। वह फिर गिरते- गिरते बचे।  यहां मीडिया कर्मियाें से अभद्रता की गई। इन्हें कै मरे तोड़ने की धमकी दी गई। यहां से अधिकारी उन्हें सुरक्षा घेरे में बैंक के अंदर ले  गए। बैंक से बाहर निकलने पर भी बदइंतजामी रही। बाद में नाराज मीडिया कर्मियाें ने बैंक के बाहर धरना दिया। इतना सब होने के बाद प्रशासन को कुछ करने की याद आई। पुलिस लाइन के हेलीपैड के आसपास रस्सी लगाकर नेताओं को रोका गया।

डीएम, एसपी व सीडीओ सम्मानित
आयोजन में शिवपाल सिंह यादव को बैंक अध्यक्ष सुधीर यादव ने सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मोहन यादव ने चांदी की साइकिल भेंट की।  बैंक सचिव सुनील श्रीवास्तव ने अभिनंदन पत्र भेंट किया।  शिवपाल सिंह यादव ने डीएम एनकेएस चौहान, एसपी विजय यादव, सीडीओ एसएन शुक्ल,  शिक्षाविद् अनार सिंह, यादव, वीके मंजू ,संदीप कुमार, एआर कोआपरेटिव संतोष यादव, रामप्रकाश यादव कल्लू को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed