फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in the murder of the farmer

Farrukhabad News: किसान की हत्या के मामले में ग्रामीण हिरासत में

Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
in the murder of the farmer
कमालगंज। जानवर चराने गए किसान की हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेंक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भोला नगला निवासी रामपाल (45) शुक्रवार सुबह जानवर चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भाई रामसेवक को रामपाल का शव शेखपुर गुमटी के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सिर में वजनदार वस्तु से हमला करने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रामपाल के पुत्र विजय ने शेखपुर निवासी वसीम व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दीं।
रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शेखपुर के पास कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर रामपाल के शव को चारपाई पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया था।
क्षेत्राधिकारी ने समझाकर परिजनों को शांत किया था। सोमवार दोपहर पुलिस ने मामले में शेखपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच सके। पुलिस घटना को लेकर कई तथ्यों पर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed