फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the game-play, innocent piya kerosene, death

खेल-खेल में मासूम ने पिया केरोसिन, मौत

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खेल खेल में बच्ची ने केरोसिन पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना जहानगंज के गांव उगायतपुर निवासी संदीप कुशवाह की डेढ़ साल की बेटी पलक सोमवार की सुबह घर पर खेल रही थी। उस दौरान उसकी मां विट्टन देवी बर्तन धो रही थी। इस बीच पलक रसोईघर में पहुंच गई और वहां रखी केरोसिन की बोतल को उठा कर पी लिया। इसके कुछ ही देर बाद बालिका की हालत खराब होने लगी।


विट्टन देवी ने इसकी जानकारी पति को दी। सूचना मिलने पर बच्ची को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर मनोज कुमार रतमेले ने उसका उपचार किया। कुछ समय बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने बताया कि जब बालिका आई तो उसकी हालत पहले से ही काफी खराब थी। उसके फेफड़ों में केरोसिन चला गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed