फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the CBSE board results, sons displayed their brilliance

Farrukhabad News: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में बेटों ने फहराया मेधा का परचम

Wed, 14 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 14 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the CBSE board results, sons displayed their brilliance
वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में खुशी से उछलते मेधावी। - फोटो : वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में खुशी से उछलते मेधावी।
फर्रुखाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के कक्षा 12 के छात्र आर्यन गुप्ता 98.8 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने। वहीं कक्षा 10 में इसी विद्यालय के छात्र अर्जुन सोमवंशी व कौस्तुभ मिश्रा ने 98.2-98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी लगते ही बच्चों का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ तो मेधावी बच्चे उत्साह व उमंग के साथ उछल पड़े। कक्षा 12 में रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ के छात्र अरुज कटियार पुत्र जयवेंद्र कटियार निवासी खानपुर ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में दूसरा स्थान पाया। आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका राठौर व डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्र शिवम माहेश्वरी पुत्र तरुण माहेश्वरी 98.4-98.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा 10 में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के छात्र आर्यन मिश्र पुत्र आशुतोष मिश्र, सार्थक शुक्ला पुत्र शैलेश शुक्ल, युवराज सिंह व गायत्री इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा निष्ठा सिंह 97.8-97.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed