{"_id":"6d61b4a5786a69dd94ae1e348bb272fe","slug":"in-kaymganj-murder-of-kidnapped-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में तीन दिन पहले अगवा बच्चे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में तीन दिन पहले अगवा बच्चे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज । कोतवाली क्षेत्र के च्योलारा से तीन दिन पहले अपहृत बच्चे की हत्या कर उसका शव बोरी में बंद कर गांव के बाहर फेंक दिया गया। दो बाइक सवारों ने बालक के स्कूल जाते समय वारदात को अंजाम दिया । एसपी ने बच्चे की हत्या का खुलासा करने की जिम्मेदारी एसओ और एसओजी को सौंपी है।
कोतवाली क्षेेत्र के च्योलारा गांव निवासी कृष्णवीर राजपूत का आठ वर्षीय बेटा सौरभ बुधवार सुबह नौ बजे स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाश सौरभ को अगवा कर ले गए थे।
कृष्णवीर ने मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस और परिजन
सौरभ की तलाश कर रहे थे ।
शुक्रवार सुबह सात बजे गांव से एक किलोमीटर दूर नगला कोठी मार्ग पर पुलिया के पास प्लास्टिक कीबोरीे में बच्चे का शव होने का लोगों को संदेह हुआ। सूचना पर च्योलारा से अपहृत बालक का बड़ा भाई अजय गांव के लोगाें के साथ मौके पर पहुंचा। बोरी खोलने पर उसमे सौरभ का शव देख कर लोग सन्न रह गए। मृत बालक के चाचा अरविंद की सूचना पर एसओ यतेंद्र कुमार, सीओ प्रकाश कुमार और एसडीएम अजीत कुमार मौकेे पर पहुंच गए। सौरभ के गले पर पर मिले निशानों से उसका गला दबा कर हत्या किए जाने का अंदेशा है। एसपी राजेश कृष्ण, एएसपी आरबी चौरसिया और एसओजी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसपी ने एसओ और एसओजी को हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। डॉग स्क्वायड का आस्कर हत्यारों का सुराग लगाने में नाकाम रहा। बालक की हत्या के बाद बवाल की आशंका से शमसाबाद, कंपिल और नवाबगंज थाना के अलावा लाइन से भी पुलिस और पीएसी बुला ली गई।