फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In a thrilling match, Lucknow defeated MP team by 15 runs.

Farrukhabad News: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने एमपी टीम को 15 रनों से दी शिकस्त

Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
In a thrilling match, Lucknow defeated MP team by 15 runs.
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स याकूतगंज मैदान में सोमवार को कैंप एकेडमी लखनऊ ने पठानिया क्रिकेट क्लब मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 15 रनों से शिकस्त दी। रजत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


अंडर-16 चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पठानिया क्रिकेट क्लब मध्य प्रदेश के कप्तान देवांश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पठानिया क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैंप एकेडमी लखनऊ को 125 रनों पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

आशीष शर्मा ने 29, उज्ज्वल दुबे ने 15, रजत यादव ने 11 रनों की पारी खेली। कमल, शिवांश और अनुराग ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरे पठानिया क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों ने संभलकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन कैंप एकेडमी लखनऊ के गेंदबाजों के आगे वह टिककर नहीं खेल सके। नतीजा यह रहा कि थोड़े-थोड़े अंतराल में पठानिया क्रिकेट क्लब के विकेट गिरते रहे। हालांकि विशाल ने सर्वाधिक 27 रन बनाते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा। रोमांचक मुकाबले में पठानिया क्रिकेट क्लब 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तनिष्क तोमर ने 23 व राज पाठक ने 22 रन बनाए। आशीष, उज्ज्वल और रजत ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और मोहम्मद अहमद खां ने की। दानिश खान, राज वर्मा व राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed