फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Immersed in the Ganges teens clue second day

गंगा में डूबा किशोर, दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Wed, 22 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Immersed in the Ganges teens clue second day
कायमगंज क्षेत्र में  भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करने के प्रयास में एक
विज्ञापन
किशोर डूब गया। तमाम खोजबीन के बाद उसका दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका है।गांव के लोग शमसाबाद ढाईघाट तक छात्र की तलाश में जुटे हैं। उधर, प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया।

गांव चौखडिया निवासी स्व. रामरक्षपाल यादव का 15 वर्षीय पुत्र अनूप मंगलवार को भैंस चराने गया था। उसके साथ गांव का ही रिश्ते का चाचा शिशुपाल भी गया था। गांव से कुछ दूर गंगा को पार करने के लिए दोनों ने एक-एक भैंस की पूंछ पकड़ ली। शिशुपाल तो गंगा पार कर गया लेकिन पीछे आ रहे अनूप के हाथ से पूंछ छूट गई। इससे वह पानी में बह गया। पार होने के बाद शिशुपाल ने देखा तो अनूप उसे नजर नहीं आया। उसके जानकारी देने पर गांव के लोग गंगा किनारे पहुंचे और अनूप

की खोज में लग गए। देर रात तक अनूप का पता नहीं चला।  बुधवार की सुबह भी खोज जारी रही लेकिन वह नहीं मिला। अनूप के घर में मां कांता देवी, दादी रामलली और सबसे छोटी बहन रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।  ग्रामीणों ने बताया कि

अनूप के डूबने की सूचना कल ही लेखपाल को दी थी। प्रशासन की ओर से कोई हाल पूछने तक नहीं आया।  एसएसआई मेघनाथ सिंह ने बताया कि मामला कंपिल थाने का है। एसडीएम बीडी वर्मा ने बताया कि छात्र लापरवाही से लापता हुआ है। इस कारण परिवार को कोई सहायता नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed