{"_id":"aac1425b11d6fffa466a35721387b8c8","slug":"imitation-jewelery-round-the-water-on-the-bride-s-aspirations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जेवर ने फेरा दुल्हन के अरमानों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली जेवर ने फेरा दुल्हन के अरमानों पर पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नकली जेवर ने चंद घंटों में दुल्हन के अरमानों पर पानी फेर दिया। नकली जेवर को लेकर हुए जनातियों और बारातियों में विवाद के चलते दूल्हा बारात से खिसक गया। हाथों में मेहंदी रचाए, शादी का जोड़ा पहने कन्या ठगी रह गई। यह वाकया थाना नवाबगंज के गांव बघौना में हुआ।
विज्ञापन
गांव बघौना के रहने वाले राकेश की बिटिया वीना की बारात बुधवार को एटा जिले के गांव अहरई में रहने वाले जसवीर लेकर आए थे। बारात आई और स्वागत हुआ। द्वारचार के बाद भांवरों की तैयारी होने लगी। जनाती जसवीर सिंह भांवरों के लिए जेवर मांगकर ले आए ।
विज्ञापन
महिलाओं ने देखा तो जेवर नकली होने की बात सामने आई। इस पर राकेश कुमार ने आपत्ति जताई। इसको लेकर जनातियों और बारातियों में विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ती देखकर बाराती खिसकने लगे। इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान इंद्रसेन यादव और पड़ोसी गांव के प्रधान अनोखेलाल ने पंचायत करने का प्रयास किया। इसी दौरान दूल्हा भी बारात से खिसक गया।
विज्ञापन
पंचायत ने निर्णय लिया कि दूल्हा का पिता असली जेवर लेकर आएगा। असली जेवर लाने के बहाने दूल्हा का पिता भी खिसक लिया। दूल्हे के पिता ने फोन पर सूचना दी कि अब वह न असली जेवर लाएगा और न ही बेटे की शादी करेगा। इस पर दुल्हन के अरमान टूट गए।