फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the PRV does not reach on time, the commander will have to answer

समय से नहीं पहुंचने वाली पीआरवी कमांडर को देना होगा स्पष्टीकरण

Mon, 07 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
If the PRV does not reach on time, the commander will have to answer
पीआरवी में रखी नई किटें दिखाता पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
पीआरवी समय से न पहुंची तो कमांडर को देना होगा जवाब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समय से नहीं पहुंचने वाली पीआरवी के कमांडर को अब इसके लिए स्पष्टीकरण देना होगा। एसपी ने समय से पहुंचने को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए हैैं। सभी पीआरवी में नई फर्स्ट एड किटें रखवा दी गईं हैं। हल्की चोट लगने पर पुलिसकर्मी मौके पर ही इलाज करके पीड़ित को थाने पर लाएंगे।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद की पीआरवी के घटना स्थल पर समय से पहुंचने को लेकर सभी कमांडरों की जवाबदेही तय कर दी है। समय से न पहुंचने पर पीआवी के कमांडर को स्पष्टीकरण देना होगा। उसकी जांच भी कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी के आदेश से यूपी 112 में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। यूपी 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेेंद्र सिंह यादव ने पीआरवी मेरापुर के चालक महिपाल सिंह, दीवान संजीव कुमार से घटना स्थल पर समय से न पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 112 मुख्यालय के आदेश पर जनपद के सभी पीआरवी में नई फर्स्ट एड किटें भी रखवा दी गईं हैं। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि घटना स्थल पर पहुंचने पर घायल का प्राथमिक उपचार करना हो तो इस किट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed