{"_id":"690a50ae2bf8a4443d047862","slug":"i-have-been-making-rounds-for-six-months-but-i-havent-received-a-loan-from-the-bank-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107881-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छह माह से लगा रहे चक्कर, बैंक से नहीं मिला लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छह माह से लगा रहे चक्कर, बैंक से नहीं मिला लोन
Wed, 05 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री का सबसे अधिक जोर युवाओं को उद्यमी बनाने का है। ऐेसे में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत एक युवती और छह माह से चक्कर लगा रहे युवक को बैंक से लोन नहीं मिला तो उन्होंने डीएम से शिकायत कर अपनी पीड़ा बताई।
डीएम ने आयुक्त उद्योग को बैंक प्रबंधक से बात कर हर हाल में समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए। बढ़पुर स्थित निर्यात प्रोत्साहन कार्यक्रम समाप्त होते ही डीएम आशुतोष कुमार सिंह बाहर निकले तो नवाबगंज के गांव मिल्क सुल्तान निवासी सूरज सिंह ने दुखड़ा रोया। कहा कि उन्होंने युवा उद्यमी के तहत पांच लाख रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लोन का आवेदन किया है।
आरोप लगाया कि पीएनबी शाखा में छह माह से बैंक प्रबंधक के चक्कर लगा रहे। तीन दिन पहले प्रबंधक ने कह दिया कि 35 साल की उम्र में बैंक से लोन नहीं मिलेगा। सूरज अपनी बात बताते समय भावुक हो गया। उसने बताया कि वह कई जिलों में फायर इंस्ट्यूंग्शर रिफिल करने का काम कर चुका है। आगे बढ़ना चाहता, मगर आर्थिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
उसी समय साहबगंज चौराहा की नीतू त्रिवेदी ने डीएम से कहा कि उन्होंने छपाई का काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया है। स्टेट बैंक की शाखा एक माह से चक्कर लगवा रही है। बार-बार जाने की हिम्मत भी नहीं होती।
डीएम ने उद्योेग केंद्र के आयुक्त सूर्यप्रकाश यादव से कहा कि वह खुद बैंक प्रबंधकों से बात करके काम कराएं। यदि प्रबंधक आनाकानी करें, तो तुरंत उन्हें अवगत कराएं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल योजना में मनमानी नहीं चलेगी।