फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband, wife hanged after row

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाई

Sun, 24 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Husband, wife hanged after row
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

पति से विवाद होने के बाद युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मायके वालों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर थाना कलान के गांव सलेमपुर कबरा निवासी मीरा देवी ने बेटी कीर्ति की शादी कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला दलजीत सिंह निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ गोल्डी के साथ दो वर्ष पहले की थी। सतेंद्र मजूदरी करता है। इस कारण सतेंद्र फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी प्रमोद के मकान में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


सतेंद्र कुमार शनिवार को अपनी ससुराल से वापस लौट कर आया था। रात में सतेंद्र एक बारात में जाने के लिए तैयार हो हुआ था। इस दौरान पत्नी कीर्ति ने भी साथ चलने की बात कही, तो पति ने उसे मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति से दालमोठ लाकर देने की बात कही, तो पति दुकान पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कीर्ति ने कमरे में रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पति ने ससुरालीजनों को दी। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह मृतका की मां मीरादेवी परिजनों के साथ आई। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल अजीत सिंह और तहसीलदार आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरा देवी ने पुलिस को आत्महत्या करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed