फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   husband killed his wife infront of brother-in-law

साले के सामने बीवी को मार डाला

Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 husband killed his wife infront of brother-in-law
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
 युवक ने दहेज के लिए साले के सामने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के गऊटोला निवासी प्रेमचंद्र की शादी दो साल पहले जिला एटा थाना जैथरा के गांव गढ़िया निवासी मुकेश कुमार की बेटी पूजा से हुई थी।

आरोप है कि दहेज के लिए प्रेमचंद्र और उसके परिवार के लोग पूजा को प्रताड़ित करते थे। पूजा की ससुराल में उसका नौ साल का भाई जुगेंद्र भी रहता था।  आरोप है कि मंगलवार सुबह पूजा घर में खाना बना रही थी। इसी बीच प्रेमचंद्र और उसके माता-पिता भाई पूजा से झगड़ने लगे। इसके बाद इन लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पूजा की चीख बंद हो गई तो वे कमरे से निकल गए।
विज्ञापन


सहमे पूजा के भाई जुगेंद्र ने कमरे में जाकर देखा तो पूजा ने दम तोड़ दिया था। इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से अपने पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूजा के पिता मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने दामाद प्रेमचंद्र, समधी गंगाप्रसाद, समधन प्यारी देवी, और दामाद के भाई अनिल व मुकेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में बताया कि शादी के बाद पूजा के ससुरालीजन दहेज में बाइक और सोने की जंजीर मांगने लगे। दो माह पहले बाइक दे दी थी। इसके बावजूद ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी।


उधर, एसआई अकुंश राघव ने बताया कि मृतका के गले में फंदे के निशान भी मिले हैं। इसके साथ ही सिर पर घाव व शरीर में चोटों के निशान पाए गए। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed