फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband in custody after wife commits suicide

Farrukhabad News: पत्नी के आत्महत्या करने पर पति हिरासत में

Thu, 04 Jul 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Husband in custody after wife commits suicide
जहानगंज। सास से हुए विवाद के बाद बहू के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम में बहू की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी राजमिस्त्री हरिकृष्ण उर्फ अजय की पत्नी रोशनी का मंगलवार की शाम को सास माया देवी से विवाद हो गया था। बताया गया कि गुस्से में आकर रोशनी ने ऊपर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव शेखपुर नगरिया निवासी ससुर रवि सहित परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग कर रोशनी की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में रोशनी की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने पति हरिकृष्ण उर्फ अजय को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed