फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband files case against teacher wife

Farrukhabad News: पति ने शिक्षिका पत्नी पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Husband files case against teacher wife
फर्रुखाबाद। कोर्ट के आदेश पर पति ने शिक्षिका पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी कई वर्षों से बेटी के साथ अलग रहती है। उनकी पत्नी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करती है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला अढ़तियान निवासी अनिल कुमार ने जनपद कासगंज कोतवाली सदर मोहल्ला मोहन जौरा भौरा गली निवासी शिक्षिका पत्नी प्रेमलता तिवारी व एक अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पत्नी प्रेमलता एमएस इंटर कॉलेज कासगंज में शिक्षिका के पद पर तैनात है। वर्ष 2016 से पत्नी उससे अलग रहने लगी। बेटी रुकमणी तिवारी को भी अपने साथ ले गई। वह पुत्री की पढ़ाई से लेकर पालन-पोषण का पूरा खर्च उठाते हैं। उसके बाद भी पत्नी आए दिन पुत्री से मारपीट कर करती रहती है। पत्नी ने पुत्री के जबरन बाल भी काट दिए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर कई बार पंचायत की, लेकिन पत्नी की आदत में सुधार नहीं हुआ। 31 जनवरी को पत्नी ने मारपीट कर पुत्री को कई जगह दांतों से काट लिया। एक अप्रैल को पुत्री ट्रेन में बैठकर उसके पास आई और पूरी घटना बयां की। इस मामले में कोतवाली व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed