फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HT line wire fell on tractor, cow died

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गाय मरी, ट्रैक्टर के टायर जले

Sun, 14 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
HT line wire fell on tractor, cow died
गांव कछपुरा में एचटी लाइन गिरने से जला ट्रैक्टर का टायर। - फोटो : FARRUKHABAD
एचटी लाइन का तार ट्रैक्टर पर गिरा, गाय मरी
विज्ञापन

नवाबगंज। घर के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर ट्रैक्टर पर गिर पड़ी। इससे ट्रैक्टर के टायर जलने लगे। कुछ ही देर में खूंटे से बंधी एक गाय भी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर लाइन काट दी गई। कहा कि अफसरों के आने तक तार नहीं जोड़ने दिए जाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई घरों के ऊपर से एचटी लाइन हटाने को हर घर से पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
क्षेत्र के गांव कछपुरा में घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। रविवार दोपहर इसका तार टूटकर भारत सिंह के ट्रैक्टर पर जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर जलने लगा। यह देख सभी लोग भारत सिंह के घर की ओर भागे। पास ही हंसराज के खूंटे पर उनकी गाय बंधी थी। तार छूने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया, तब बिजली बंद की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के जेई से कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी तार हटाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई और लाइनमैन प्रत्येक घर से पांच हजार रुपये जमा करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही घरों के ऊपर से लाइन हटने की बात कही जा रही है। देर शाम लाइनमैन गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। कहा कि बिजली अफसरों के पहुंचने पर तार जोड़ने दिया जाएगा। फिलहाल कई क्षेत्रों की बिजली बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed