फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   houses submerged in river

Farrukhabad News: गंगा में बही 12 किसानों की गन्ने की फसल

Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
houses submerged in river
शमसाबाद। कटरी तौफीक गांव में गंगा का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी की तेज धार में 12 से अधिक किसानों की गन्ने की खड़ी फसल बह गई। अब कटान ग्रामीणों के घरों से महज 20 मीटर दूर रह गया है। ग्रामीण परिवार और गृहस्थी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

शेरसिंह, पन्नालाल, रामभरोसे, राजू, रामसनेही, रामतीर्थ और अवनीश कुमार समेत अन्य किसानों की गन्ने की फसल नदी में समा गई। खेतों में तैयार हो रही फसल बहने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे गंभीर स्थिति गांव की आबादी को लेकर है। कटान बढ़ते-बढ़ते घरों के नजदीक पहुंच गया है। नदी और मकानों के बीच महज 20 मीटर की दूरी बचने से ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन

=========
गंगा के कटान ने छीना स्कूल, 232 बच्चों की पढ़ाई पर संकट
फोटो-31 कटरी तौफीक गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में मौजूद बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। गंगा के कटान ने कटरी तौफीक गांव के संविलियन विद्यालय का भवन निगल लिया। इससे 232 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। स्कूल भवन धराशायी होने के बाद अब स्वास्थ्य उपकेंद्र में कक्षाएं चलाकर किसी तरह शिक्षण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दौरान गंगा के कटान से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होकर ढह गया था। शिक्षकों को पड़ोस के गांव झौआ में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस दौरान बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हुई। विद्यालय का अपना भवन न होने से कक्षाएं संचालित करने के लिए वैकल्पिक जगह तलाश करनी पड़ी।

गंगा का जलस्तर घटने के बाद शिक्षकों ने गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक इख्तियार अहमद ने बताया कि कटान में विद्यालय भवन समा जाने के कारण फिलहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय में कुल 232 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed