फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   House caught fire due to cylinder explosion

Farrukhabad News: सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग

Tue, 01 Oct 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to cylinder explosion
शमसाबाद। किसान के घर में गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। धमाके साथ सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें चार लाख रुपये और छह लाख का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने रास्ता बंद करवाकर डेढ़ घंटे में आग को बुझाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी किसान रामपाल राजपूत बेटी गायत्री की शादी की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने बेटी के उपहार के लिए फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, बाइक सहित चार लाख रुपये जुटाकर रखे थे। घर में 150 लीटर शिवाला का तेल रखा था। सोमवार सुबह बेटी गायत्री सुबह लगभग 8:30 बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।
विज्ञापन

अचानक सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और दमकल सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। मुख्यमार्ग को दोनों ओर से बंद करवाया। इसी दौरान धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दमकल की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। आग में किसान का सब कुछ जलकर राख हो गया। रामपाल राजपूत ने बताया कि चार लाख की नकदी सहित दस लाख का सामान जलकर राख हो गया है। बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। रिश्ते को लेकर बात कर रहे थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर बताकर रोने लगे। गांव के लोग उनको मदद का भरोसा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed