{"_id":"63cc3b1589d9980b6d3c2430","slug":"house-built-by-occupying-bjp-leader-notice-farrukhabad-news-knp7400317170-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने चकरोड पर कब्जा कर बनाया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने चकरोड पर कब्जा कर बनाया मकान
विज्ञापन
संकिसा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व उनके भतीजे ने चकरोड पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया। शिकायत करने पर कानूनगो व लेखपाल ने नापजोख के बाद मकान पर नोटिस चस्पा कर कब्जा हटाने की हिदायत दी है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव संकिसा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुत दीक्षित व भतीजे आशुतोष ने चकरोड की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है। इस संबंध में गांव के एक ग्रामीण ने अधिकारियों से शिकायत की थी। तहसीलदार ने जांच के बाद बेदखली की कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
शनिवार को काननूगो व लेखपाल विकास दीक्षित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने नोटिस चस्पा कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व उनके भतीजे को 23 जनवरी तक खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।