नागरिक संशोधन बिल (कैब) का विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नगर के मुख्य चौराहे पर हिंजामं नेताओं ने पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता जवाहरगंज मंडी समिति में जमा हुए। यहां पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला लेकर मुख्य चौराहे पर पहुंचे। वहां पुतले को जलाकर सीएम के विरोध में नारेबाजी की। हिंजामं नेताओं का कहना है नागरिक संशोधन बिल राष्ट्र हित में पास किया गया।
बंगाल की सीएम इसका विरोध कर राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहीं हैं। बंगाल की सीएम ने तीन तलाक, धारा 370 सभी का विरोध किया था। इस दौरान अनूप चौबे, किशन कौशल, राजू पटवा, सनी शर्मा, रिंकू कौशल, शिवमंगल कौशल, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।