{"_id":"60e73e048ebc3e9ea705401d","slug":"hindu-yuvti-shadi-farrukhabad-news-knp6390592130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवती से शादी की फिर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवती से शादी की फिर घर से निकाला
विज्ञापन
कमालगंज। युवक ने पहले झांसा देकर हिंदू युवती से विवाह रचाया फिर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में राज्य महिला आयोग की सचिव के आदेश पर पुलिस ने पति, सास व ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहजहांपुर जिला के थाना कटरा के गांव जगन्नाथपुर निवासी रीना ने राजेपुर सरायमेदा गांव निवासी पति नाजिम खान, सास नन्हीं बिटिया, ससुर याकूब, देवर साजिव, ननद नगमा व सबा बेगम के खिलाफ राज्य महिला आयोग की सचिव शिकायत की थी। महिला ने बताया कि वह रुद्रपुर में भाई के साथ मजदूरी करती थी। वहां अजय नाम का एक युवक मिला। प्रेमजाल में फंसाकर 2018 में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी।
बेटी को जन्म देने के बाद उसे पता चला कि अजय नाम के जिस युवक से उसने शादी की थी, उसकी असली नाम नाजिम खान है। विरोध जताने पर पति उसे राजेपुर सरायमेदा गांव ले आया। यहां ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि नाजिम ने धोखाधड़ी करके प्रेम विवाह किया है। ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे पीट कर 15 दिसंबर 2020 को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।