फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hindu organizations burnt the effigy of Pakistan

Farrukhabad News: हिंदूवादी संगठनों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Wed, 23 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 23 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations burnt the effigy of Pakistan
कस्बे के तपस्वी बाग के पास कैंडल लेकर श्रद्धांजलि देते लोग।  - फोटो : गेहूं की फसल में लगी आग।
फर्रुखाबाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार सायं लाल दरवाजा फव्वारा के पास पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू महासभा, बजरंग दल व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नेता लाल दरवाजा फव्वारा पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के बीच पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को शह दे रही है। बीते दिन हुई ह्रदय विदारक घटना से समूचा देश दुखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि इस घटना का पाकिस्तान का करारा जवाब दिया जाए।
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर क्रांति पाठक, विमलेश मिश्र, सौरभ सिंह, अमन गुप्ता, शनि गुप्ता रानू दीक्षित, आशीष मिश्र, लकी पाल, भानू प्रताप, ब्रजेश मिश्र, अमन दुबे और शिवम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकाला, आतंकियों के खिलाफ गुस्सा

कमालगंज। स्वतंत्रता आंदोलन की गवाह रही कस्बे की ऐतिहासिक तपस्वी वाली बगिया में लोगों ने एकत्र होकर पहलगाम हमले में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आतंकियों व षडयंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ गुस्सा फूटा। वहां से कस्बे के मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान तिरंगा भी लहराता रहा। लोगों ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सभी एकजुट हैं। मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम दुबे, गोपाल पालीवाल, हिना दवे, शिवम राजपूत, सदन दुबे आदि भी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed