फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heavy ruling by the authority of the municipality threatens

पालिका सख्ती पर भारी पड़ रही सत्तापक्ष की धमक

Sat, 05 Dec 2020 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Heavy ruling by the authority of the municipality threatens
फर्रुखाबाद। भाजपा के अमृतपुर विधायक की पत्नी समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के कोर्ट के आदेश के बाद पालिका ने सख्ती तो की लेकिन सत्तापक्ष की धमक हावी है।
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों ने एक तरफ की दीवार हटाई, मगर नींव बरकरार रखी है। यही नहीं कुछ खाली जगह में ट्रालियों से भराव भी डाल दिया गया है। इससे तालाब को कब्जा मुक्त कराने की उम्मीदें खत्म होती दिख रही हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के भोपतपट्टी के पास नगर पालिका का एक बड़ा तालाब है। तालाब के बड़े भूभाग पर सत्तापक्ष के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
मोहल्ले के ही सत्यनारायण की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने आवास विकास निवासी भाजपा के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य की पत्नी ऊषा शाक्य, सातनपुर मंडी गेट के दीपक ठाकुर, भोपतपट्टी के टीकाराम, गौरव उर्फ मोनू, रवि, किशनलाल समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के आरआई देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र पटेल, सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री ने शनिवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने एक तरफ की दीवार ही हटाई।
सत्ता की धमक इतनी कि दीवार हटाने के बावजूद तालाब की जमीन से न तो नींव हटाई गई और न ही मिट्टी। हद तो यह हो गई कि खाली स्थान पर रातोंरात ट्रैक्टर-ट्रालियों से भराव डलवाकर जमीन बराबर कर ली गई।

इससे अतिक्रमण करने वालों के असली मंसूबे साफ दिखने लगे हैं। अतिक्रमण करने वाले सत्तापक्ष के लोग नगर पालिका और प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया, तालाबों के सुंदरीकरण के शासन के सख्त निर्देश हैं। हर हाल में तालाब को कब्जामुक्त कराया जाएगा। जो निर्माण होगा, उसे शीघ्र ही पालिका की टीम हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed