{"_id":"6a5e681333f8651f080afb37","slug":"heavy-rain-clogs-drains-water-accumulates-on-railway-tracks-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111110-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जोरदार बारिश से नाले-नालियां चोक, रेल लाइन पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जोरदार बारिश से नाले-नालियां चोक, रेल लाइन पर भरा पानी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सोमवार सुबह से जोर पकड़ ली। शहरों, कस्बों में नाले-नालियां चोक होने से जलभराव मुसीबत बन गया। नेकपुर स्थित रेल लाइन पर जलभराव हो गया। कर्मचारी पानी निकालने में जुटे रहे। पॉश इलाका आवास विकास कॉलोनी के फुटपाथ व नालियां कीचड़ से भरी रहीं। शहर के मुख्य मार्ग सहित लोहिया अस्पताल व सीएमओ कार्यालय परिसर में भारी जलभराव हो गया।
कभी झमाझम तो कभी धीमी गति से हुई बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। आवास विकास में अधिकांश गलियां ही नहीं मुख्यमार्ग पर जलभराव रहा। वन विभाग कार्यालय के सामने सभासद के आवास के बाहर करीब 100 मीटर दूर तक भारी जलभराव रहा। लोहिया अस्पताल से मसेनी की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया। शहर में लाल सराय पर नाला चोक होने से मुख्य मार्ग पर एक फीट पानी बहता नजर आया।
बारिश के चलते नेकपुूर कलां स्थित फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच लाइन पर पानी भर गया। कुछ ही देर में पहुंचे रेल कर्मियों ने आसपास के लोगों की ओर से बंद किए गए मोटे पाइप को खोलकर पानी की निकासी कराई। इससे ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पानी बंद होते ही लगा जाम
दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। तभी लोग अपने जरूरी काम के लिए घरों से निकले। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग पर लाल सराय पर जाम लग गया। एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम से जूझते रहे।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-18 आवास विकास तिराहे पर नाले में पेड़ लगाने से जल निकासी बंद। संवाद
नाले में पेड़ लगे होने से जलभराव
आवास विकास तिराहे से विधायक सुशील शाक्य के घर की सड़क के किनारे पश्चिम में पालिका ने पिछली साल नाला निर्माण कराया था। इस नाले से बढ़पुर का पानी आवास विकास होकर लकूला बड़े नाले में भेजने की मंशा थी, मगर तिराहे पर ही एक प्रतिष्ठान स्वामी ने नाले में कई पेड़ लगा दिए। इससे पानी पूरी तरह बंद हो गया। यही कारण है कि फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर मंदिर के पास जलभराव होता है।
-- -- -- -- -- --
पिछेती मक्का, लौकी व तोरई को भारी नुकसान
बारिश से खेतों और घरों के बाहर पड़ा पिछेती मक्का, लौकी, तोरई, करेला, खीरा समेत नार वाली सब्जियों को खासा नुकसान हुआ। हालांकि गन्ना, बाजरा, ज्वार और धान के किसानों के चेहरे खिल गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसम खुशगवार, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
फोटो-19कुआंखेड़ा क्षेत्र में धान के खेत में भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो-20 स्टेशन रोड पर बारिश के दौरान घर जाते स्कूली बच्चे। संवाद
कायमगंज। बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश कभी तेज तो कभी रिमझिम होती रही। दोपहर दो बजे तक लोग घरों में कैद रहे। बारिश थमने के बाद जरूरी कामों के लिए बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे तक 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गली-मोहल्लों के खाली प्लॉट, टूटी सड़कों तथा कोतवाली के सामने, जटवारा रोड, भूसा तिराहा, चिलांका और चिलौली क्षेत्र में कुछ समय के लिए पानी भर गया। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। छुट्टी के समय कई बच्चे छतरी लेकर तो कई भीगते हुए घर पहुंचे। दोपहर बाद बारिश थमने पर बाजारों में फिर चहल-पहल लौट आई और लोग सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखाई दिए। लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत लबालब हो गए, इससे धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है।
न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक डिग्री का ही अंतर
बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश से धान की रोपाई के साथ खरीफ फसलों का जमाव बेहतर होगा, इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
गांधीनगर व शास्त्रीनगर में जलभराव बना मुसीबत
फोटो-21 बाइपास रोड पर खोदे गए नाले में भरा पानी। संवाद
नवाबगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 गांधीनगर, वार्ड आठ शास्त्रीनगर में जलभराव से पैदल चलना तक दूभर रहा। वार्ड 11 दीनदयालनगर में भूरे के मकान से सुभाष श्रीवास्तव के मकान तक सड़क न बनने से गली में काफी पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार वैस ने बताया कि मंगलवार को हालात देखेंगे। जल निकासी की व्यवस्था कराएंगे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- --
सड़क पर सूख रहा मक्का भीगा, किसान चिंतित
फोटो-22 सड़क पर फैली मक्का भीगने से बचाने के लिए इस तरह ढकी गई। संवाद
शमसाबाद। बेला सराय गजा से अजीजाबाद मार्ग पर जयशरण, सत्यराम, इंद्रेश, रामगुलाम, बृजपाल सहित कई किसानों ने अपना मक्का सूखने के लिए डाला था। बताया कि दो दिन से रिमझिम बारिश से मक्का भीग गया। जल्द धूप नहीं निकली तो नमी से मक्का खराब हो जाएगा। गीले मक्का को रोकना मुश्किल है। दो-तीन बार भीगने से अंकुरित होना शुरू हो जाएगा। (संवाद)
-- -- -- -
जलनिकासी की व्यवस्था नहीं
फोटो-23 मोहम्मदाबाद किदवई नगर मस्जिद बाली गली में भरा पानी में निकलते बच्चे। संवाद
मोदम्मदाबाद। इंदिरा नगर, शिवाजी नगर, किदवई नगर में 1000 से अधिक मकान बने हुए हैं, इसमें 4500 की आबादी है। तीनोंं वार्ड में सही निकास न होने से पानी घरों में घुस जाता है। लोगों को निकलने में परेशानी होती है। इंदिरा नगर निवासी आशिफ खान ने बताया कि कस्बे में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाले टूटे पड़े हैं। शिवाजी नगर निवासी रिंकू दिवाकर ने बताया कि हल्की बारिश से ही गलियां जलमग्न हो जाती हैं। इटावा बरेली-हाईवे का नाला ऊंचा बन गया है। इससे बस्ती में पानी भरता है। किदवई नगर निवासी रजनेश ने बताया कि नाला का निर्माण हो जाए तो जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है।