फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heavy rain caused water-logging in the city

Farrukhabad News: झमाझम बरसात से शहर में चारों ओर हुआ जलभराव

Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused water-logging in the city
फर्रुखाबाद। झमाझम हुई बरसात के से पूरे शहर में जलभराव हो गया। लोगों को पानी के बीच से गुजरने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई। लेकिन बिजली की कटौती से लोग बेहाल रहे। सदर क्षेत्र में ही 48 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

गुरुवार रात दो बजे के बाद तेज बरसात शुरू हुई। बिजली कडकने के साथ मूसलाधार बरसात से सड़क और गलियाें में जलभराव हो गया। सुबह उठे लोगों को इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। घरों के बाहर नालियां चोक होने के चलते लोगों ने स्वयं नालियों की सफाई की। शहर के अधिकांश मोहल्लों के अलावा फतेहगढ़- फर्रूखाबाद मुख्य मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। दो पहिया वाहन चालकों को संभल कर सड़क पर चलना पड़ा। शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम, गंगानगर कालोनी, मदारवाड़ी, रस्तोगी मोहल्ला, नुनहाई, कटरा बक्शी, कटरा, छक्का नाजिर कूंंचा आदि मोहल्ले मे बच्चे स्कूल नहीं जा सके। बरसात के कारण सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में भी उपस्थिति कम देखी गई। दिन भर रुक-रुक कर हुइ्र बरसात से जनजीवन प्रभावित रहा। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रेलवे अंडरपास में फंसी एंबुलेंस
शहरियों को दुर्घटनाओं से ब्रचाने के लिए रेलवे ने अंडरपास बनवाए हैं। इनमें से लोग अपने वाहन के साथ गुजरते हैं। अंडरपास में जल की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जरा सी बरसात में ही जलभराव हो जाता है। शुक्रवार सुबह अंडरवास से गुजर रही एंबुलेंस वैन जलभराव के बीच फंस गई। चालक ने कई बार वाहन को शुरू करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। बाद में लुछ लोगों की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। गनीमत रहीं की उसमें कोई मरीज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, लगाया काॅशन
अत्यधिक बरसात होने के कारण रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव हो गया। ट्रैक मैन ने ट्रैक पर जलभराव की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने नेकपुर पुल के नीचे तालाब के किनारे खड़ी झाड़ियों को कटवाया। अधिकारियों ने ट्रैक पर भरे पानी को देखकर मातहतों को दिशा निर्देश दिए। ट्रेनों को कॉशन लेकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से निकालने के निर्देश दिए। इज्जतनगर मंडल से आए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विपिन कुमार यादव, सहायक मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कहा कि जिला प्रशसन शहर के पानी को रेलवे ट्रैक पर भरने से रोके। अन्यथा की स्थिति में रेल का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed