फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health,farrukhabad news,peeku ward

बच्चे के वीगो नहीं लगी, पिता के विरोध पर बुला ली पुलिस

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
health,farrukhabad news,peeku ward
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में एक बच्चे को तीन बार में भी वीगो नहीं लगी। चीखते बच्चे का दर्द देखकर पिता ने महिला कर्मी से विरोध कर दिया। इस पर गुस्साई कर्मी ने पुलिस को बुला लिया। बच्चे के लिए इलाज के लिए एक घंटे मां मां रोती रही लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया। बाद परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

राजेपुर के गांव सीढ़े चकरपुर निवासी जितेंद्र सिंह चौहान का पांच वर्षीय पुत्र निशांत सिंह बुखार से पीड़ित था। जितेंद्र पत्नी नीतू के साथ बच्चे को लेकर शनिवार रात करीब 11 बजे लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड पहुंचे। वहां तैनात महिला कर्मी तीन बार में भी बच्चे के हाथ में वीगो नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चा चीखता रहा। बच्चे की चीख सुन पिता जितेंद्र ने कर्मचारी से विरोध कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि उनकी बात से नाराज महिला कर्मी बुरा भला कहने लगी। उन्होंने अफसरों से शिकायत करने की बात कही, तो ड्यूटी स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। यही नहीं बच्चे को तुरंत बाहर ले जाने की हिदायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र और पत्नी नीतू बेसुध हो चुके बच्चे को लेकर इमरजेंसी के गेट पर बैठ गए। वहां पहुंची पुलिस ने उनसे पूछताछ की। मामला समझकर पुलिस कर्मी अंदर गए, तो महिला स्टाफ ने जितेंद्र के खिलाफ गाली-गलौज करने की तहरीर दे दी। हालांकि इसके बाद पीकू वार्ड में बच्चे को इलाज नहीं मिल सका। लिहाजा माता-पिता रात में ही उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed