फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

आयुष्मान परिवारों का होगा सत्यापन

Mon, 30 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
health
फर्रुखाबाद। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्वेक्षण अभियान चलाकर छूटे परिवारों का सत्यापन किया जाएगा। यह काम जनवरी में पूरा किया जाएगा। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर लाभार्थियों की सूची के हिसाब से सर्वे कर छूटे (जिनका सत्यापन नहीं हुआ) परिवारों के सत्यापन का काम जनवरी में पूरा किया जाना है। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के डिस्ट्रिक्ट कोओर्डिनेटर डा. अमित मिश्र ने बताया कि सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आंकड़ों के हिसाब से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची बनाई गई थी। पिछले वर्षों में हुए सर्वे में बहुत से ऐसे परिवार हैं जिनका किन्हीं कारणों से सत्यापन नहीं हो पाया था। शासन के आदेश पर जनवरी 2020 में इनके सत्यापन का कार्य किया जाना है। इसके लिए विभाग माइक्रो प्लान बना रहा है। 10 जनवरी तक प्रोफार्मा आशा कार्यकर्ताओं को दे दिया जाएगा। सर्वे और सत्यापन का काम 25 जनवरी तक चलेगा। 31 जनवरी तक हर हाल में ब्योरा मुख्यालय लखनऊ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान किसी भी तरह से नए नाम नहीं जुड़ेंगे। इसमें वहीं नाम रहेंगे जो पहले से सूची में दर्ज हैं। अब केवल उन परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है जो योजना की सूची में तो हैं पर औपचारिकता पूरी न होने से लाभ से वंचित हैं। आयुष्मान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. दलवीर सिंह ने बताया कि सत्यापन के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर उन्हें योजना का लाभ मिलने लगेगा।

मरीज की पर्ची पर भी होगा अंकन
डा. अमित ने बताया कि योजना के तहत सभी अस्पतालों में बनने वाली मरीज की पर्ची में एक कालम होगा। इसमें लिखा होगा कि मरीज आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी है या नहीं। यदि वह लाभार्थी होगा तो उसे इलाज में प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना में जनपद के लगभग 1 लाख 28 हजार परिवार लिए गए थे। इनमें लगभग 80 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। लगभग 2600 लोग अब तक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed