फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health camp

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पांच हजार मरीजों का इलाज

Sun, 01 Mar 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
health camp
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण माह का भी शुभारंभ किया गया। 5586 मरी़जों की जांच की गई, जबकि आयुष्मान योजना के 398 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

शहर के चार स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाए गए। साथ ही 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ किया गया। शहर की रकाबगंज पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले और संचारी रोग नियंत्रण माह का सभासद आदर्श गुप्ता ने शुरुआत की। मौसम बदलने के चलते सर्वाधिक मरीज जुखाम व बुखार से पीड़ित आए। भीकमपुरा निवासी पूनम ने बताया कि कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा है। जांच में उनका ब्लड प्रेशर कम निकला। उन्हें दवाई दी गई। सीएमओ डा.चंद्रशेखर ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खुद सतर्क रहना होगा। मेले में निजी डॉक्टरों को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएमओ डा.चंद्रशेखर व सीएमओ दलवीर सिंह ने झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएमओ ने 6 महिलाओं को गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम कराया। सीएमओ ने प्रधानों को साफ-सफाई के साथ नाली में दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 12 विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। जिले में 5586 मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरारी में नहीं पंहुचे डॉक्टर, मरीज रहे परेशान
कमालगंज। विकासखंड क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगाया गया। करीब 14 हजार आबादी वाले गांव जरारी में स्वास्थ्य मेले में एलोपैथिक चिकित्सक डॉ दीपक तिवारी नहीं पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ जुबैर अहमद ने ही मरीज देखे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी एलोपैथिक डाक्टर की तैनाती नहीं है। रविवार को जब स्वास्थ्य मेला लगता है ,उसमें भी एलोपैथिक डाक्टर नहीं आते हैं। कुछ मरीजों ने कहा कि शुगर व ब्लडप्रेशर की जांच तो हुई, लेकिन मलेरिया व टायफाइड की जांच नहीं हुई।

मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि एलोपैथिक चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट भेज दी गई है। न्यामतपुर में पिछले रविवार अनुपस्थित रहीं डॉ ममता अरुण इस बार स्वास्थ्य मेले में मौजूद रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि जरारी में व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। गदनपुर तुर्रा में नोडल अधिकारी बीडीओ राजेश बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed