फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Headmaster's death in collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत

Fri, 24 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में प्रधानाध्यापक घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिवार के लोग घायल को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि वह हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।


थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी साधौ सिंह यादव (59) का एक मकान शहर कोतवाली के आवास-विकास कालोनी में है। यहां पर उनके बच्चे रहते हैं। शुक्रवार की शाम साधौ सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। साधौ सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। जब वह गांव बबना के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में साधौ सिंह सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में साधौसिंह को नवाबगंज स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। साधौ सिंह बबना प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed