{"_id":"6550ec65a32f9e93f60ad52a","slug":"head-broken-for-placing-bricks-on-village-community-land-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5020-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ग्राम समाज की भूमि पर ईंटें रखने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ग्राम समाज की भूमि पर ईंटें रखने पर सिर फोड़ा
विज्ञापन
कंपिल। ग्राम समाज की भूमि पर ईंटें रखने के विरोध में 10 लोगों ने ग्रामीण से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी तोताराम ने ग्राम समाज की भूमि पर ईंटें रखवाई थी। शनिवार को गांव दबंग 10 लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर ईंटें रखने को विरोध कर गालीगलौज की। तोताराम के विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। मारपीट में तोताराम का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर आए पुत्र राजीव, नरेंद्र, बृजेश, अनुज, बहू रीना व भतीजा बृजबिहारी, राधाकृष्ण घायल हो गए। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तोताराम ने 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)