फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half the population will lead the country in Parliament and Assembly: Bhupendra Singh Chaudhary

संसद व विधानसभा में आधी आबादी करेगी देश का नेतृत्व : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Half the population will lead the country in Parliament and Assembly: Bhupendra Singh Chaudhary
फर्रुखाबाद। भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा व कांग्रेस को जमकर घेरा। कहा कि भाजपा सरकार में संसद व विधानसभा में आधी आबादी देश का नेतृत्व करेगी। संविधान के अनुसार उन्हें आरक्षण मिलेगा। सपा सरकार में गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर के कादरीगेट के निकट स्थित ओपी लॉन में रविवार को हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महिला मोर्चा सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ देखकर गदगद थे। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि अन्य सरकारें इच्छा शक्ति न होने से महिलाओं को आरक्षण नहीं दिला सकीं। 2017 से प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। सवाल किया गया कि राम मंदिर के स्थान पर बौद्ध मंदिर है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका जवाब अखिलेश यादव ही दे सकते हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के सवाल पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह प्रदेश की आस्था का विषय है। जातिगत जनगणना के सवाल कहा कि भाजपा समरसता की बात करती है। इसमें एक ही जाति है गरीब, जिसके लिए पार्टी काम कर रही है। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, मिथलेश अग्रवाल, सांसद मुकेश राजपूत ने भी संबोधित किया। ताइक्वांडो सीख रही छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ.सुरभि, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष का किया सम्मान
महिला सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी विकास राजपूत ने झांसी की रानी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आवास विकास स्थित कार्यालय पर कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वह अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय नेता डॉ. ब्रह्मदत्त अवस्थी के आवास पर उनका हालचाल लेने पहुंचे। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर परिवारीजनों से भेंट की।


लंच पैकेट वितरण में जमकर धक्कामुक्की
प्रदेश अध्यक्ष सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच लंच पैकेट बंटने लगे। इससे महिलाएं पंडाल से उठकर जाने लगीं। भीड़ बढ़ने पर लंच पैकेट के लिए छीनाझपटी मची। इस बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। कोई चार-चार पैकेट ले गया तो कोई मुंह ताकता रह गया। गोद में बच्चा लेकर पहुंचीं महिलाएं लंच पैकेट न मिलने से निराश दिखीं। इस बीच लोगों को समझाने में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति और बीडीओ कमालगंज श्रीप्रकाश उपाध्याय के पसीने छूट गए। महिलाएं बोलीं कि चार घंटे से वह लोग बैठी हैं। बच्चे भूख से परेशान हैं। अब कोई लंच पैकेट भी नहीं दे रहा है।


ड्रेस में पहुंचीं आशाओं को सभा से भगाया
सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ बढ़ाने के लिए सभी विभागों से महिला कर्मचारियों को बुला लिया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षिकाएं, महिला सफाई कर्मी, समूह की महिलाएं, योजनाओं की लाभार्थी, आशाएं व एएनएम भी शामिल थीं। सभी को अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर काल करके और मैसेज भेजकर सभा में पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। कुछ आशाएं ड्रेस में पहुंचीं तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें सभा से बाहर निकाल दिया।


पानी पीने के दौरान महिला का मोबाइल छिना
सभा में भीड़ बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी गई थीं। नवाबगंज क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अर्चना के साथ गईं लक्ष्मी पत्नी रत्नेश सभा स्थल पर पानी पीने लगीं। इस बीच वहां पहुंचा एक युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। वहीं गांव अचरा खलवारा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी गीता का कहीं मोबाइल गिर गया। दोनों महिलाएं मंच पर शिकायत करने पहुंचीं। उनकी किसी ने नहीं सुनी।


स्वागत के दौरान झुलसे राहगीर
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पहले से फतेहगढ़, भोलेपुर व कादरीगेट पर कार्यकर्ता फूल माला लेकर खड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही निर्माणाधीन ओवरब्रिज के करीब पहुंचा। समर्थकों ने आतिशबाजी चलाना शुरू कर दी। एकाएक आतिशबाजी चलने से वहां से गजर रहे करीब आधा दर्जन राहगीर झुलस गए। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रुके बिना ही वहां से गुजर गया। राहगीरों के शरीर पर फफोले पड़े, तो वहीं कुछ के कपड़े जल गए। राहगीरों की किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed