{"_id":"678fdab0fa4582afe9025ab4","slug":"gst-team-found-less-goods-in-stock-fined-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119849-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जीएसटी टीम को स्टॉक में कम मिला माल, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जीएसटी टीम को स्टॉक में कम मिला माल, लगाया जुर्माना
Tue, 21 Jan 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
गांव लालबाग में तंबाकू गोदाम में जांच करती जीएसटी टीम।
- फोटो : गांव लालबाग में तंबाकू गोदाम में जांच करती जीएसटी टीम।
कायमगंज। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा इटावा की टीम ने मंगलवार को तंबाकू कारोबारी के लालबाग स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम को जांच में स्टॉक रजिस्टर से 40 क्विंटल तंबाकू लकड़ी का चूरा कम मिला है। इस पर टीम ने कारोबारी से 20500 रुपये जुर्माना वसूला है।
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) राज्यकर विभाग इटावा विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह व फर्रुखाबाद मोबाइल टीम के सहायक आयुक्त अनिरुद्ध कुमार राय एसटीओ अनीश अरोड़ा ने गांव लालबाग स्थित प्यारे ट्रेडिंग कंपनी की गोदाम पर शिकायत के आधार पर छापा मारा। छापे में पाया गया कि माल तो बेचा गया, लेकिन उसकी बिक्री स्टॉक प्रपत्रों से घटाई नहीं गई थी।
माल को बिना प्रपत्रों के बेचा जा रहा था। टीम के सर्वे में तंबाकू कारोबारी के यहां 40 क्विंटल माल पर कर अपवंचित पाया गया। टीम ने कारोबारी से 20500 रुपये का टैक्स व जुर्माना वसूला है।